फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से निबटने की तैयारियां शुरू

Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने शनिवार को आवास स्थित कार्यालय पर कृषि से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सूखे से निबटने की तैयारियों के बारे में चर्चा की। निर्देश दिया कि तैयारियां पूरी रखें, ताकि समस्या उत्पन्न हो तो किसानों को तत्काल राहत दी जा सके। इसके अलावा उन्होंने किसानों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को उपलब्ध सुविधाएं तथा कृषि विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों से अब तक हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की। मुख्यंमत्री के प्राथमिकता कार्यक्रम किसानों को उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं, किसानों के उन्नयन तथा आर्थिक समृद्धि हेतु किये जा रहे प्रयासों पर भी अधिकारियों से वार्ता की तथा कृषि निवेश एवं बीज, खाद की उपलब्धता को

सुनिश्चित करनें का भी आदेश दिया और कहा कि जनपद के सीमा से खादाें की तस्करी किसी भी दशा में न होने पाये अन्यथा पीसीएफ के अधिकारी बख्शे नही जायेंगे। सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई की कार्ययोजना प्रस्तुत करने का आदेश सिचाई विभाग के अभियंताओं को दिया और कहा कि कार्य कराने से पूर्व की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी तथा बाद की फोटोग्राफी करायी जाय।
विज्ञापन


 मिनी व माइक्रो कामधेनु योजना के प्रगति पर नाराजगी जताते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु जो भी प्रयास किया जाय उसमें कोई कमी न रहे। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु बैंक एवं किसानों से समन्वय अवश्य स्थापित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान ऋण प्राप्त कर डेयरी के विकास में सहायक सिद्ध हो सके।

प्रत्येक विकास खण्डों में स्थित बाएफ की जानकारी ली और मछली बैंक को मुगलसराय के साथ-साथ चंदौली नगर में स्थापित करने को कहा। गेहूँ क्रय केन्द्रों पर किसानों को ठहरने हेतु टेन्ट, पानी, छाया के साथ झरना, इलेक्ट्रानिक कांटा आदि की सुविधाएं अवश्य उपलब्ध रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीपी पाठक, उपनिदेशक कृषि आरके सिंह, आरके श्रीवास्तव, बीएल कन्नौजिया, मुरारी यादव, ईशा खां, जेपी वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें