फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। शैक्षिक सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं डीआईओएस को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले, मंडल और प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर दिलाने के उद्देश्य से इस बार आयोजन को सुनियोजित और व्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही जिला एवं मंडल स्तर की क्रीड़ा समितियों की बैठक आयोजित कर प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खेल स्थलों का चयन, खिलाड़ियों के ठहरने, खान-पान, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराने के लिए बेहतर योजना के साथ तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें