फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूर्ण, नवरात्र आज से

Sat, 21 Mar 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 वासंतिक नवरात्र शनिवार को आरंभ हो रहा है। भक्त पूजन अर्चन के लिए तैयार हो गए हैं। देर रात तक देवी मंदिरों की साफ सफाई कर आकर्षक ढंग से फूल मालाओं व विद्युत झालरों से सजा दिया गया है।

 दूकानों पर नारियल, चुनरी, अगरबत्ती व अन्य पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए महिलाएं व पुरुष उमड़ पड़े।
नगर सहित जनपद में वासंतिक नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह है।

पूजन अर्चन के लिए मंदिरों की साफ सफाई के साथ आवश्यक साज सज्जा कही गई है। वहीं भक्त अपने घरों की साफ सफाई कर लिए हैं।

नगर में जीटी रोड स्थित प्राचीन कालीन मंदिर, गल्लामंडी में दुर्गा मंदिर, शाहकुटी में कालीमंदिर वहीं रविनगर में कालीमां के दरबार को सजाया गया है। लोग देर रात पूजन सामग्रियों की खरीददारी कर लिए।
विज्ञापन


वहीं घरों में कलश स्थापना के लिए भक्त साफ सफाई के साथ ही अन्य कार्यों के लिए तैयारी कर लिए हैं। वहीं मंदिरों में के आसपास माला, फूल, चुनरी, नारियल, अगरबत्ती लाचीदाना आदि की दूकानें में लग गई हैं।

सुबह से मंदिरों में घंट घड़ियाल की गूंज सुनाई पड़ेगी। नवरात्र में मन्नतें पूरा होने पर लोग मां की अराधना को तैयार हैं।  सकलडीहा संवाददाता के अनुसार चैत्र नवरात्रि शनिवार से आरंभ हो रहा है।
विज्ञापन


पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्र आठ  दिनों का है। 21 से 29 मार्च   तक होने वाले इस पूजा को लेकर घरों में तैयारियां आरंभ हो गई है। बाबा कालेश्वर नाथ बरठी मंदिर के पंडित बालकरन पाठक ने   बताया कि आठ दिनों के इस पर्व के दौरान मां की आराधना करने से मनोवांछित मनोकामना की पूर्ति हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें