फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमासपा का आंदोलन

Wed, 31 Dec 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने और धान क्रय की मांग को लेकर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विकास भवन पर धरना दिया।
विज्ञापन


कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्यकर्ता और उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद बिंद ने कहा कि प्रदेश में निवास करने वाली बीस अति पिछड़ी जातियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। कहा कि न जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर विकास की मुख्य धारा में लाने की जरूरत है।

उक्त जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर अनुसूचित जाति का कोटा 35 प्रतिशत करने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह ने कहा कि जनपद में सरकारी एजेंसियों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। किसान बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर कोई व्यवस्था नहीं है। जिला प्रशासन लाख दावा करे, लेकिन उसका एजेंसियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बिंद ने कहा कि धानापुर थाना क्षेत्र के कवई पहाड़पुर गांव में नौ नवंबर को घटित घटना में पुलिस ने निर्दोष लोगों को गलत तरीके से फंसाया है। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


 इस अवसर पर सुरेश बिंद, गब्बर सिंह, सोहन, संतोष, रामप्यारे आदि उपस्थित रहे। संचालन जंगबहादुर बिंद ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें