फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में हुआ भजन

Sat, 27 Dec 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के 96वां वार्षिक उत्सव के दूसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान यजमान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उनकी पत्नी चंद्रवती व अन्य आर्य परिवार के लोगों ने पंडित नवल किशोर शास्त्री ने यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन


तत्पश्चात रेमा से आए सोमेंद्र आर्य ने अपने भजनों की प्रस्तुती की। इस दौरान पंडित नवल किशोर शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में सुख और शांति के सूत्रपात का सर्वोत्तम उपाय शास्त्रों में छुपा है। उन ग्रंथों को पढ़ना, सुनना और सुनाना ही सत्संग है। और जब जीवन के दु:ख का अंत होना ही मुक्ति है।

इस अवसर पर अरुण कुमार आर्य, ओम प्रकाश आर्य, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, तेज प्रकाश मलिक, तुषार मलिक, यश शंकर मलिक और अनिल सैनी सहित अन्य आर्य परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन वेद प्रकाश ब्रजवासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें