फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वस्थ्य रहने के लिए योग करना जरूरी

विज्ञापन
भदोही के राजपुरा में योग करते साधक। संवाद
विज्ञापन
भदोही नगर के राजपुरा चौराहा स्थित एक निजी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत शुक्रवार को पतंजलि योग समिति की तरफ से योगाभ्यास किया गया। योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान समय में टेलीविजन, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सोशल मीडिया के उपयोग व जीवन शैली की वजह से अनेक शारीरिक एवं मानसिक रोग फैल रहे हैं। जिनका उपचार योग एवं आयुर्वेद से ही संभव है। जिला प्रभारी सुरेश कुमार मौर्य ने वक्ष, कटि, घुटना, ताड़ासन, वृक्षासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशकासन, वक्रासन, त्रिकोणासन, मकरासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, योग निद्रा, कपालभाति, अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया। इस मौके पर स्नेहलता श्रीवास्तव, ललित बरनवाल, जेके जैन, राजबली, उमाकांत, राजीव मौर्य, दीपक, महेंद्र पटेल, बच्चे लाल, सुरेश विश्वकर्मा, बबिता गुप्ता, मधु श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें