फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पत्थर, 10 लाेग घायल

विज्ञापन
घोसिया में विवाद में घायल को अस्पताल ले जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसियां बाजार के वार्ड पांच में शुक्रवार को शाम चार बजे सड़क हादसे के बाद माहौल खराब हो गया। बाइक की चपेट में आने से सात साल की बच्ची अतीका नूर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया। वार्ड पांच निवासी रहमतुल्ला की बेटी अतीका नूर अपने घर के सामने खड़ी थी। उसी दौरान तेज रफ्तार जा रहे तौफीक की बाइक अतीका से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गई। मौके पर पहुंचे पहुंचे बच्ची के परिजनों ने तौफीक को पकड़ लिया। इसी बात पर विवाद होने लगा। आरोप है कि तौफीक की तरफ से नौशाद, धोनू, राबिल, फैसल, अर्श और अल्तमश अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में एक पक्ष के मोहम्मद सादिक (45), रहमतुल्ला (50), मोहम्मद अमन (16) समेत छह और दूसरे पक्ष के शहजाद (34) और तौफीक (37) सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को औराई ट्राॅमा सेंटर ले गई, जहां चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस औराई कोतवाली ले गई। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें