फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सकलडीहा तहसील फीडर की बिजली आठ घंटे ठप रही

विज्ञापन
सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा तहसील फीडर से बिजली आपूर्ति बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब आठ घंटे तक बाधित रही। सुबह 10 बजे कस्बे सहित कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बैंकों और स्वास्थ्य केंद्रों में कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सुबह तहसील मार्ग पर बिजली लाइन के संपर्क में आ रहे पेड़ों की कटाई के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। इसी दौरान बारिश के कारण धानापुर से आने वाली विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। कर्मचारियों ने मरम्मत कर दोपहर करीब 2:30 बजे लाइन बहाल कर दी लेकिन इसके बाद सकलडीहा तहसील फीडर के पैनल में तकनीकी खराबी आ गई।
इससे बिजली आपूर्ति फिर शुरू नहीं हो सकी और शाम तक उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ा। इस फीडर से सकलडीहा कस्बा, ताजपुर, तेन्दुई, दुर्गापुर, नागेपुर और सिरोहुपुर समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील, कोतवाली, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), डायट, सकलडीहा पीजी कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय इसी फीडर पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें