फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मर की केबल जलने से 130 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव में लगे 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की केबल मंगलवार को सुबह सात बजे जल गई। इससे 130 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सुबह ट्रांसफाॅर्मर की केबल में आग लग गई थी और धुआं निकल रहा था। कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बिजली गुल होने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार भी ट्रांसफाॅर्मर की केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। अमड़ा उपकेंद्र के एसडीओ जय सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की केबल में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। स्टोर से केबल मिलते ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें