फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फोरलेन निर्माण के चलते चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। फोरलेन निर्माण के तहत बिजली के खंभे लगाने और तार खींचने के कार्य के चलते चंदासी उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न फीडरों में करीब 15 दिनों से बिजली कटौती हो रही है। बुधवार को भी कैलाशपुरी मोड़ से सुभाष नगर मोड़ तक काम के लिए एक, चार और छह नंबर फीडरों की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रही। चार घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के साथ सड़क किनारे बिजली के खंभों और तारों को व्यवस्थित कराया जा रहा है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती से घरों और दुकानों में दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।
नवरात्र में घरों और पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठान होने के साथ ही बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ जाती है। ऐसे में बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि नवरात्र तक बिजली आपूर्ति बाधित न की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और कारोबारियों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें