फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बे के उत्तरी बाजार में ट्रांसफाॅर्मर जलने के कारण तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। शाम होते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं। ज्यादातर घरों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। लोग दूसरे मोहल्लों से पानी ला रहे हैं। मोबाइल फोन और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज करने के लिए भी दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ रहा है। अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। नया ट्रांसफाॅर्मर मिलते ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें