फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मर के पास आग लगने से बिजली गुल

विज्ञापन
इलिया में ट्रांसफार्मर के पास कूड़े में लगी आग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
इलिया। कस्बे में बृहस्पतिवार की देर शाम मुख्य ट्रांसफाॅर्मर के पास आग लगने से पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि 100 और 250 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मरों पर अत्यधिक लोड होने के कारण केबिल जल गया। इससे पास में पड़े कूड़े के ढेर में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफाॅर्मर के इनकमिंग व आउटगोइंग दोनों केबिल इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

आग लगने की घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घबराकर मौके से दूर हटने लगे। स्थिति को देखते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ट्रांसफाॅर्मर के पास लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ था, जो इस घटना का मुख्य कारण बना। केबल में स्पार्किंग के बाद आग कूड़े में फैल गई और फिर तेजी से ट्रांसफाॅर्मर तक पहुंच गई। इस संबंध में अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। क्षतिग्रस्त केबल को बदलने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें