इलिया। गर्मी आते ही बिजली की अनियमित कटौती और खराब होने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थानीय कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर आधारित 40 गांवों में सोमवार की रात सात बजे से बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली आपूर्ति न होने से भीषण गर्मी में रहना पड़ा। बिजली आपूर्ति न होने से पानी आपूर्ति भी ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भीषण गर्मी की शुरूआत होते ही क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गया है। इलिया विद्युत उपकेंद्र पर चकिया उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। चकिया के बाद इलिया के बीच में जंगल के रास्ते बिजली के तार आए हैं। उन्हें जंगलों में आए दिन पेड़ों के टकराव के कारण कभी इंसुलेटर फट जाता है तो कभी हाईटेंशन तार ही टूट कर गिर जाता है। इसके चलते इलिया बिजली उपकेंद्र पर आधारित बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। सोमवार की रात सात अचानक उपकेंद्र पर आधारित गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति न होने से भीषण गर्मी रात में इन्वर्टर आदि भी बैठ गए । इससे लोगों को परेेेशान होना पड़ा। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम का कहना है कि चकिया के पास गांधीनगर जंगल में पेड़ के टकराव के कारण हाईटेंशन तार में लगे इंसुलेटर फट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है । मैकेनिक भेजकर मरम्मत कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
कंदवा। स्थानीय थाना के कम्हरिया गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिनों से जला पड़ा है। इससे करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने जले ट्रांसफार्मर को बदलना उचित नहीं समझा। इसे लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
कम्हरियां गांव के पश्चिम तरफ कोट के पास 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस विद्युत ट्रांसफार्मर से गांव के 80 घरों में उजाला होता है। तीन दिन पहले तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। इससे लोगों के घर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। ट्रांसफार्मर जलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से हाल बेहाल है। गांव के शिवमूरत सिंह, राममूरत सिंह, त्रिलोकी सिंह, अरविंद सिंह, अभय सिंह, युगेश सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर और अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन आज कल कहकर भी विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।