एमडी विद्युत एके सिंह ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय का औचक
निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेगा कैंप के बाबत जानकारी लेने के साथ
ही राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
कार्यालय के
कर्मचारियों की लचर कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार
लाने की चेतावनी भी दी। एक्सईएन ने बताया कि मेगा कैंप के तहत विद्युत
वितरण खंड प्रथम में कुल 42 लाख रुपये की वसूली की गई है साथ ही 165
बकाएदारों की बिजली भी काटी गई है।
एमडी ने कहा कि विगत वर्ष की
तुलना में इस वर्ष वसूली लक्ष्य में तीस प्रतिशत की वृद्घि की गई है।
चेतावनी देते हुए कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एसडीओ, जेई सीधे तौर पर
जिम्मेदार होंगे।
एक्सईएन रामकुमार ने बताया कि मेगा कैंप के दौरान सभी
उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही बिल की
वसूली की गई। अभियान में कुल 42 लाख रुपये वसूले गए।
बताया कि जेई
ने अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर 165 बकाएदारों की बिजली भी काटी।
कहा कि वसूली बढ़ाने और उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए सभी
उपकेंद्रों पर विद्युत बिल जमा करने की व्यवस्था कर दी गई है।
यह भी कहा
कि शासन के दबाव को देखते हुए विभाग लगातार अभियान चलाकर बकाएदारों के
खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा। उधर अधीक्षण अभियंता विकास कपूर और
अधीक्षण अभियंता कामर्शियल एआर वर्मा ने नौगढ़ और चकरघट्टा केंद्रों का
निरीक्षण कर कैंप का जायजा लिया।