फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा सहित गिरा हाईटेंशन तार, 120 गांवों में छाया अंधकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। गाजीपुर के जमानिया उपकेंद्र से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति के लिए लगे 33 हजार वोल्ट के लाइन का तार खंभा सहित मंगलवार की भोर में कोदई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास के तालाब में गिर गया। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं 70 राजकीय और सैकड़ों निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है। बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया उपकेंद्र से होती है। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के असना, धीना, ररुआ, ककरैत, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन आधा दर्जन फीडरों से लगभग 130 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों, सैकड़ों निजी नलकूपों, निजी प्रतिष्ठानों और दर्जनों मोबाईल टावरों को भी विद्युत आपूर्ति होती है। मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक जमानिया से अमड़ा आने वाली 33 हजार मुख्य लाइन का तार व खंभा कोदई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में गिर गया। बताया जाता है कि जिस स्थान पर खंभा लगा था पहले वहां खेत था। बाद में भूस्वामी ने खंभे के आसपास तालाब खोदवा दिया। बिजली विभाग से भूस्वामी ने तार व खंभा हटाने को कहा था लेकिन उसकी बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कमालपुर ने बताया कि कोदई में 33 हजार लाइन का तार व खंभा गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इसे बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें