फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेनों के परिचालन के लिए पावर बूस्ट, 38 किमी तार बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में ट्रेनों के बढ़ते परिचालन और बदलती विद्युत मांग के अनुरूप ट्रैक्शन पावर व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्षण वितरण विभाग की ओर से अप्रैल से सितंबर तक बारुण-डाल्टनगंज खंड में 38.05 किलोमीटर एल्युमिनियम कैटेनरी वायर को कॉपर कॉन्टैक्ट वायर से बदला गया। वहीं, पूरे मंडल में 18.77 किलोमीटर पुराने कॉन्टैक्ट वायर को बदला गया।
मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया की ट्रैक्शन पावर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के परिचालन के लिए जरूरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था है।
ओवरहेड विद्युत उपकरणों में लगे कॉन्टैक्ट वायर से लोकोमोटिव का पैंटोग्राफ संपर्क करता है। ऐसे में इसकी नियमित निगरानी और समय से अनुरक्षण ट्रेन परिचालन की सुरक्षा और सुचारुता के लिए महत्वपूर्ण है। पुराने वायर के स्थान पर नए वायर लगाने से विद्युत व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ने और तकनीकी व्यवधान कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 हजार से ज्यादा शाखाओं की छंटाई: मानसून से पहले ओवरहेड विद्युत लाइनों को पेड़ों की शाखाओं से होने वाले संभावित व्यवधान से बचाने के लिए बड़े स्तर पर छंटाई अभियान चलाया गया। मंडल में 2,449 पेड़ों और 38,057 शाखाओं की छंटाई की गई। इससे विद्युत लाइनों के सुरक्षित संचालन में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें