सिने तारिका अमिषा पटेल ने कहा कि पूर्वांचल में देवदरी और राजदरी जैसे जलप्रपात हैं।
साथ
तमाम पर्यटन महत्व के स्थल हैं। इनको पर्यटकों की निगाह में लाने की जरूरत
है। पर्यटकों की आवक बढे़गी तो शहर दोनों का तेजी से विकास होगा। होटल
सहित पर्यटन से जुडे़ तमाम व्यवसाय विकसित होने लगेंगे। यहां युवाओं को
रोजगार भी मिलने लगेगा।
अमिषा बुधवार को नगर स्थित जेनैक्स प्लाजा होटल
के उद्घाटन करने यहां आई थीं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वाराणसी जाने
वाले सैलानी मुगलसराय से होकर जाते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि यहां
पर्यटकों के लायक बेहतरीन होटल हों। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों
में घूमने लायक तमाम स्थल हैं। ऐसे स्थलों के बारे में जानने पर सैलानियों
की रुचि बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि हर जगह कलाकारों की भरमार है। आवश्यकता
सिर्फ उन्हें आगे बढ़ाने की है। सामाजिक संगठनों को कलाकारों को मंच देने
के लिए काम करना चाहिए।
एक कलाकार अपनी कला का लोहा देश और विदेश में
मनवाता है। अपनी फिल्मों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी
दो फिल्में भइया जी सुपर हिट और देशी मैजिक शीघ्र ही आने वाली है।
देशी
मैजिक में उनका डबल रोल है और इसका निर्देशन भी वे खुद कर रही हैं। यह
अमिषा प्रोडक्शन की पहली फिल्म होगी।