फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब का घर नहीं रहेगा कच्चा, शिक्षित होगा हर बच्चा-अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अब किसी पिछड़े और गरीब का घर कच्चा नहीं रहेगा और न ही गरीब का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहेगा। उन्होंने बियार और राजभर समाज से अपील किया कि वे अपने बेटे-बेटियों को शिक्षित करें। बिना शिक्षा विकास संभव नहीं है। कैबिनेट मंत्री सोमवार को बबुरी के अशोक इंटर कॉलेज में आयोजित बियार राजभर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अनिल राजभर ने कहा कि इस समय कुछ अपने ही समाज के लोग कुचक्र रच कर समाज को कमजोर करने के लिए उसे तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश और देश में मोदी विजन चल रहा है जिसे सार्थक करना हम सभी की जिम्मेदारी हैद्घ यह सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वर्ष 2024 तक किसी गरीब का घर कच्चा नहीं रहेगा। सबको पक्की छत मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बियार व राजभर समाज के लोगों को सावधान करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा के चलते यह सब का काफी पिछड़ा हुआ है सभी लोग अपने बेटे बेटियों की शिक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। बिना शिखा किसी भी समाज का उत्थान संभव नहीं है। इस समाज के ही राजा सुहेलदेव ने मसूद गाजी को हराकर सत्ता पर कब्जा किया था। वही इसी मिट्टी के शिवमंगल विहार इस समाज के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका देश के आजादी में अमूल्य योगदान था। अतिथियों का स्वागत पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वह कार्यक्रम संयोजक शिवमंगल बिहार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें