फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में 443 अनुपस्थित

Mon, 04 May 2015 12:35 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई। जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8071 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 443 अनुपस्थित रहे। पालीटेक्निक  की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर जनपद को तीन जोन में बांटा गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक चली।
विज्ञापन

 पालीटेेक्निक चंदौली के प्रधानाचार्य इंद्रमोहन दीक्षित ने बताया कि जोन एक में 1888 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जबकि 112 अनुपस्थित रहे। वहीं जोन दो में 2572 के सापेक्ष 128 और जोन तीन में 2841 के सापेक्ष 143 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 832 परीक्षार्थियों में 60 परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पाए। परीक्षा के मद्देनजर जोनल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़ाका दल भी गठित किए गए थे। मुख्यालय पर जिला पंचायत इंटर कालेज और महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज पर परीक्षा संपन्न कराई गई।
मुगलसरायः जनपद में रविवार को पालिटेकिभनक प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। करीब साढ़े आठ हजार परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षाएं कुछ 16 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। नगर पालिका इंटर कालेज, विक्र म सिंह कन्या महाविद्यालय, लालबहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज, मानस कांवेंट स्कू ल समेत जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर लगभग साढ़े आठ हजार छात्र पंजीकृत थे। नगर पालिका इंटर कालेज के प्राचार्य डा. महेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें