फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो ड्राप

Mon, 27 Apr 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनके सिंह ने रविवार को जिला अस्पताल स्थित बूथ पर नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पहले दिन जिले के विभिन्न बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 146547 बच्चों ने पोलियो ड्राप पी। इसमें  नियामताबाद ब्लाक में पोलियो की दवा न पीने वाले बच्चों को ड्राप पिलाने पर जोर दिया।

कहा कि घर-घर पोलियो की दवा पिलाई जाए, इसमें  किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस अवसर पर डीएम ने कहा कि समाज के लिए पोलियो एक अभिशाप है।

इसे जड़ से समाप्त करने के लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करने की जरूरत है। आप सभी अपने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं। यदि एक भी बच्चा ड्राप पीने से रह गया तो इस बीमारी के फैलने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन




सीएमओ डा. आरएन सिंह ने कहा कि छोड़ी सी लापरवाही आपके बच्चों को जीवन भर के लिए अपंग बना सकती है। इसलिए अपने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। 1035 बूथों पर 341447 के सापेक्ष पहले दिन लगभग 146547 बच्चों को दवा पिलाई गई है। जो बच्चे दवा पीने से रह गए हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलिया ड्राप पिलाएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम देव कृष्ण तिवारी, डा. एचआर मौर्या, डा. एसपी सिंह, डा. एम सिंह, डा. संजय कुमार, प्रमोद पांडेय, मनीष कुमार के साथ ही काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें