टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मारूफपुर अंतर्गत नादी गांव निवासी सिपाही शशि कुमार यादव (30) ड्यूटी के दौरान आजमगढ़ में सांड़ के हमले में घायल हो गए थे। उनका वाराणसी के शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी माैत हो गई। नादी गांव निवासी विंध्याचल यादव के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर के शशि प्रकाश यादव 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। दिसंबर 2023 में आजमगढ़ में ड्यूटी के दौरान सांड़ के हमले से घायल हो गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद राहत मिलने पर ड्यूटी करते रहे। जनवरी 2024 में इनकी पोस्टिंग बलिया पुलिस लाइन में हो गई। पिछले सप्ताह सीने में तेज दर्द के बाद परिजनों ने इलाज वाराणसी के शिवपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को माैत हो गई।विभागीय कार्यवाही व पुलिस लाइन में गॉर्ड ऑफ़ हॉनर देने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पिता विंध्याचल यादव, माता निर्मला देवी, बड़ा भाई ऋषि यादव, छोटा भाई राहुल यादव, मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, पुत्रों आदित्य (06) व अनुराग (04) रो रोकर बेहाल हैं।