रूटमार्च करती एसपी दीपिका तिवारी व डीएम कुमार प्रशांत।
धनतेरस पर्व पर उमड़ी भीड़ के बाद यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे एसपी दीपिका तिवारी ने नगर में जीटी पर घंटे भर तक पैदल मार्च की। इस दौरान पुलिसकर्मी जगह जगह मुस्तैद रहे। जब तक कप्तान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही जिससे वे संतुष्ट नजर आयी। नगर में जीटी रोड सहित विभिन्न सड़कों पर पर्व के मद्देनजर बाजार सजे रहे। बर्तन से लेकर आभूषण तक की दुकानों पर शुक्रवार की शाम होते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़े लगी। जिससे जीटी रोड सहित विभिन्न चौराहों पर भीड़ बढ़ने लगी। पर्व पर चोर उचक्कों व पाकेटमारों की सक्रियता भी बढ़ गयी। पुलिस द्वारा की गयी व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस कप्तान दीपिका तिवारी शाम साढ़े सात बजे डीएम के साथ नगर में धमक पड़ी। एसपी सीधे कोतवाली पहुंची जहां से हमराहियों के साथ पैदल ही जीटी रोड पर भ्रमण करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश के साथ जीटीआर ब्रिज तक गयी। जहां उन्होंने यातायात पर पुलिसकर्मियों को निर्देस दिया।
भी निर्देशित किया कि भीड़ को सहूलियत के साथ कंट्रोल किया जाए और यातायात को सुचारू रखें। इस दौरान एसडीएम सतेन्द्र सिंह, सीओ सदर प्रमोद यादव, प्रभारी कोतवाल साजिद सिद्दकी, टीएसआई आरएन पासी आदि मौजूद रहे।