फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी पुलिस टीम की कार, तीन घायल

विज्ञापन
नियामताबाद के गोधना के समीप दुर्घटना के बाद खड़ा ट्रक। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप रविवार सुबह हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पुलिस टीम की कार टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर जिले की पुलिस टीम बिहार में एक अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देने जा रही थी। टीम की कार गोधना गांव के समीप पहुंची, तभी हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक समर सिंह (45), आरक्षी रूपेंद्र कुमार (28) और महिला कांस्टेबल भावना (25) घायल हो गईं।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें