पीडीडीयू नगर। जाम की समस्या को देखते हुए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्घे ने मंगलवाल की शाम जीटी रोड का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुगलसराय कोतवाली और यातायात पुलिस की छह सदस्यीय टीम बनाकर जीटी रोड पर 12 घंटे गश्त करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सीओ अनिरुद्ध सिंह को मुगलसराय कोतवाली के एक एसआई और दो कांस्टेबल के साथ यासायात पुलिस से एक एसआई और दो कांस्टेबल की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया। कहा कि यह टीम सपा कार्यालय से लेकर सुभाष पार्क तक दिन में लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेगी कि सड़क किसी प्रकार का अतिक्रमण हो सके। एसपी ने निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के आसपास कोई वाहन और ठेला खड़ा न होने पाए।