फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 24 करोड़ से मार्च तक बनने थे तीन उपकेंद्र, बन पाया सिर्फ एक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने बिजली की समस्या के निराकरण के लिए पिछले साल अक्टूबर में जिले में 24 करोड़ की लागत से तीन विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण की योजना बनाई थी। जीवधीपुर, पड़ाव के मढिया और बबुरी के उतरौत में उपकेंद्र का प्रस्ताव पास हुआ था। मढिया में निर्माण कार्य पूरा हो गया है जबकि उतरौत और जीवधीपुर में अभी शुरू भी नहीं हो पाया। तीन नए उपकेंद्रों का निर्माण कराकर 30 मेगावाट बिजली से 15 हजार घरों को रोशन करने की योजना बनाई गई थी। तीनों उपकेंद्रों के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ मार्च 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। तय मियाद बीतने के चार महीने बाद सिर्फ एक उपकेंद्र मढिया में बन पाया है। बाकी दोनों उपकेंद्रों का काम अभी शुरू भी नहीं हो सका। मढिया उपकेंद्र से स्ट्रीटिंग (तार खींचने) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र के 25 गांवों को बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। वहीं, उद्यमियों की मांग पर रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र को निर्माध बिजली मुहैया कराने के लिए जीवधीपुर में 10 एमवीए के उपकेंद्र का निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है। इसी तरह उतरौत में आठ करोड़ की लागत से उपकेंद्र के निर्माण के लिए अभी जमीन तक चिह्नित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें