चंदौली। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुस्तफापुर की दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इसमें निर्दोष लोगों को न फंसाया जाए। कहा कि अग्निपथ का जिस ढंग से युवाओं ने विरोध किया वह ठीक नहीं था। कहा इन दिनों रात में पुलिस के दबिश के कारण मुस्तफापुर सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। इससे लोग परेशान हैं और दहशत के माहौल में जी रहे हैं। कभी वहां गुलजार रहने वाला ग्राउंड आज सुनसान हो गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि इसमें पूरी निष्पक्षता बरती जाएगी। इसमें जो दोषी होगा उसके खिलाफ ही कार्रवाई होगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव, विक्की प्रधान, भानु यादव, उमाशंकर यादव,रवि यादव,रामनाथ यादव, रामकृत, रंजन कुमार गोंड अजय यादव शामिल रहे।