फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस ने 16 लाख रुपये के मोबाइल खोजकर 101 लोगों को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस ने चोरी और गुम हुए 101 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा दिया। बरामद मोबाइल की कीमत 16 लाख रुपये आंकी गई है। सोमवार को इसका खुलासा करते हुए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सर्विलांस सेल की मोबाइल रिकवरी टीम ने 101 मोबाइल सेट बरामद किए हैं। इनकी बाजार में करीब 16 लाख रुपये कीमत है। सर्विलांस सेल के माध्यम से बरामद मोबाइलों को उनसे संबंधित लोगों को पुलिस कार्यालय बुलाया और उन्हें मोबाइल सुपुर्द किया। एसपी ने बताया कि स्मार्टफोन चुराने वाले जहां स्मार्टफोन मिलने के बाद उसका लॉक खुलवाकर उसका उपयोग करने लगते हैं। वहीं, अब ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी स्मार्ट तरीके से उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया है। जिला साइबर सेल व समस्त अधिकारियों से सहयोग से गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत 101 मोबाइल ट्रेस आउट कर बरामद किए। एसपी ने बताया कि शहर के करीब 101 से अधिक लोगों के फोन गिर गए थे या चोरी हो गए थे। सभी पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। इतनी अधिक संख्या में मिले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिएएक एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें