फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोए हुए बच्चे को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
कस्बा से बरामद बच्चे को परिजनों को सौंपते पुलिस कर्मी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। नगर के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर में बुधवार को दो वर्षीय बालक खेलते हुए अपने परिवार से बिछड़ गया। बालक के गायब होने पर हाल परेशान परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चे को अकेले इधर-उधर भटकता देख अपने बैंक जा रही महिला कांस्टेबल रीता चौबे बच्चे को सदर कोतवाली ले आयी। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए बच्चे की तस्वीर प्रसारित कर उसे उसके परिजनों से मिलाने का आह्वान किया। पुलिस की तत्परता के कारण कुछ देर में बच्चे के परिजन उसे खोजने हुए चंदौली कोतवाली पुलिस पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने बच्चा सिपुर्द कर दिया। बताते हैं कि श्वेता केशरी थाना म्योरपुर सोनभद्र निवासी अपने मायके आजाद नगर वार्ड आठ में मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने आयी थी। जिसका दो वर्षीय बालक राजवीर केशरी उर्फ वीर घर से खेलते हुए गंगा रोड के पास चला गया। थोड़ी देर बाद जब परिजनों का ध्यान बालक पर गया तो पूरे घर मे हड़कंप मच गया। वहीं बैंक जा रही महिला कांस्टेबल रीता चौबे व उनके पति पवन कुमार बच्चे को रोता हुवा देख सदर कोतवाली ले आये और सोशल मीडिया पर बच्चे पर फोटो डाला। बच्चे के कोतवाली में होने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने सकुशल बच्चे को उनको परिजनों को सौंप दिया बच्चे को मिलते ही परिजनों में पुलिस के कार्यों को सराहा। इस दौरान सदर कोतवाल अनिल पांडेय सुनील तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें