पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काली महाल चौराहे पर स्थित प्रकाश शर्मा के जनरल स्टोर व पान मसाले की होलसेल की दुकान से रविवार की रात चोरों ने लगभग चालीस हजार रुपये का सामान उड़ा दिया। काफी खोजबीन के बाद दुकानदार को जानकारी हुई कि दुकान से चोरी गया सामान ओड़वार गांव स्थित पानी टंकी के पास रखा हुआ है। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी सामान बरामद कर किया।
दुकानदार के अनुुसार 15 दिन पूर्व भी चोरों ने उसके यहां से लगभग चालीस हजार रुपये का सामान चोरी किया था। बाद में काफी खोजबीन के बाद वह माल भी बरामद हो गया था। बताया कि माल बरामद होने के बाद भी उसे लगभग तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। संवाद