फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक से 3123 लीटर शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया।दुर्गावती थाना अंतर्गत डिडखिली टोल प्लाजा के समीप बृहस्पतिवार को एंटी लिकर टास्क फोर्स व उत्पाद विभाग के संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में ट्रक चालक व खलासी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष दुर्गावती राजीव रंजन ने बताया कि ट्रक से 3123 लीटर शराब बरामद हुई है। शराब उत्तर प्रदेश के रास्ते तस्करी कर बिहार लाई जा रही थी। बताया कि पकड़े गये ट्रक चालक व खलासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें