फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 22 किलो गांजा बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के देवरापुर गांव के एक परचून की दुकान में गांजा बेचे जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात दुकान पर छापा मारी । इस दौरान पुलिस ने एक बोरे में रखा 22 किलो गांजा और गांजे की बिक्री का 26 हजार 135 रुपया बरामद किया। पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में दुकानदार को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पकड़े गए दुकानदार को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दुकान में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाल सतेंद्र यादव ने पुलिस फोर्स के साथ दुकान पर छापा मारी। पुलिस को दुकान में रखे एक बोरे में भारी मात्रा में गांजा मिला। वजन करने पर गांजा 22 किलो निकला। साथ ही पुलिस ने दुकान में रखे 26 हजार 135 रुपये भी बरामद किए। इसपर पुलिस ने दुकानदार जीयुत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दुकानदार ने स्वीकार किया कि वह गांजे की बिक्री करता है और दुकान से बरामद रुपये गांजा बिक्री के हैं। एएसपी प्रेमचंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने काफी समय से गांजा की बिक्री में लिप्त होने की बात स्वीकार की है। छापेमारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अखंड सिंह, एसआई रमाशंकर, विरेंद्र कुमार, योगेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें