मोहनिया। दुर्गावती थाने की पुलिस ने कुल्हड़िया मोड़ के समीप नेशनल हाइवे दो से बुधवार की सुबह गश्त के दौरान एक कार से 16 पेटी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान धरमू बिंद ग्राम सरियाव थाना दुर्गावती जिला कैमूर के रूप में हुई। आरोपी के अनुसार वह यूपी के विभिन्न जिलो से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता था। शराब तस्करी के तस्करी के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संवाद