फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 16 पशुओं को कराया मुक्त, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के भतीजा रोड के समीप स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर बुधवार की भोर में पश्चिम बंगाल ले जा रहे 16 पशुओं को मुक्त कराया। तस्कर एक ट्रक में भरकर मवेशियों को बिहार ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर पशुओ को गौशाला भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस कोसूचना मिली कि बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल के लिए तस्कर पशुओं से भरा एक ट्रक लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने भतीजा रोड के समीप घेराबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस को चंदौली की ओर से तेज गति से आ रहा एक ट्रक दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ट्रक का चालक गति तेज कर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर पुलिस को ट्रक में बंधे 16 पशु मिले। पुलिस ने ट्रक में सवार एक पशु तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को कब्जे में कर पुलिस सैयदराजा थाने ले आई और बरामद पशुओं को गौशाला भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। वहीं गिरफ्तार तस्कर शाहजहांपुर जिले के काड़ थाना के अशरफ को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें