फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ससुर व पति के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मलहर गांव में मंगलवार की रात फांसी का फंदा लगाने से विवाहिता सित्तू 26 की मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के पिता सर्वजीत की तहरीर पर पुलिस ने ससुर तथा पति पर दहेज को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तहरीर के अनुसार शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी सर्वजीत की पुत्री सित्तू का विवाह पांच वर्ष पूर्व चकिया कोतवाली क्षेत्र के मलहर गांव के निवासी मान सिंह के पुत्र नन्हे से हुई थी। दहेज कम मिलने तथा बाइक को लेकर ससुराल वाले लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मंगलवार की देर रात विवाहिता की फांसी का फंदा लगाने से मौत हो गई।कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न तथा हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें