फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल के फाइनल में पहुंची जहांगिरिया स्पोटिंग क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज के खेल मैदान में अमर शहीद स्पोर्टिग क्लब धानापुर की ओर से खेले जा रहे अंतरप्रांतीय फूटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जहांगीरिया स्पोर्टिंग क्बब उसिया गाजीपुर ने मुहम्मदपुर गाजीपुर को 3-1 गोल से पराजित कर दिया। इस तरह उसिया ने फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता की शुरूआत समाजसेवी सुरेन्द्र यादव ने खिलाड़ियों सेपरिचय प्राप्त कर और फुटबाल को किक मारकर किया। मैच प्रारंभ होने के करीब 28 वें मिनट मे उसियां के खिलाड़ी आमिर ने एक गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। हाफ टाइम के बीस मिनट बाद मुहम्मदपुर की तरफ से हंस ने एक गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 पर बराबरी कर दी। सेमी फाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खूब आनंद लिया। इसी बीच मुहम्मदपुर टीम के आदिवासी खिलाड़ी राफेल ने एक गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 गोल से बढ़त दिला दिया। वहीं खेल समाप्ति से पांच मिनट पूर्व पुन: मुहम्मदपुर के खिलाड़ी हंस ने एक और गोल करके अपनी टीम की 3-1से जीत सुनिश्चित कर दी। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को दूसरा सेमी फाइनल मैच धानापुर और बक्सर के बीच खेला जाएगा। इसमे मुख्य अतिथि बिहार के कैबिनेट मंत्री जमा खां होगे। इस अवसर पर शाह आलम खां, शहरे आलम खान, रुस्तम खान, मासूम खान, राजन खान, इमरान खान, बाबू खान, हसनैन खान, फिरोज खान, मोहन भाई, गुड्डू खान रहे। कमेंट्री आतिफ खान जिद्दी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें