फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महिला बनकर हाईवे पर करते थे लूट, पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने महिला बनकर हाईवे पर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसपी आकाश पटेल ने बताया कि 17 मई को अमेठी निवासी ज्ञानेन्द्र तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भगवानपुर नहर के पास चार बदमाशों ने उनकी कार रुकवाकर मारपीट की और 42 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में थाना चंदौली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना चंदौली पुलिस और स्वाट टीम ने भगवान तालाब के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बिहार के मोहनिया निवासी उपेंद्र यादव के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अन्य आरोपियों में सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी निवासी मंजय कुमार, लोहिया नगर निवासी बहादुर ठठेरा और आजाद नगर निवासी मुस्तफा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हाईवे और सुनसान स्थानों पर राहगीरों को रोकने के लिए कभी महिला का भेष धारण करते थे तो कभी मदद मांगने के बहाने वाहन रुकवाते थे। इसके बाद चालक के साथ मारपीट कर नकदी और सामान लूट लेते थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, वर्चस्व की लड़ाई की चर्चा; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध असलहा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और 2,045 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार घायल आरोपी उपेंद्र यादव पर बिहार में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें