फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर नहीं दिखी पुलिस पर लोगों ने खुद को घरों में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सरकार के आदेश के बाद रविवार को पूरे प्रदेश में साप्ताहिक बंदी लागू किया गया है। पीडीडीयू नगर में सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल और सब्जी की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद रहीं। इस बंदी में सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि लोग खुद बंदी का समर्थन करते दिखे। जहां पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान पुलिस को हर चौराहों और गलियों के द्वार पर खड़े होकर लोगों को रोकना पड़ा था वहीं इस बार पुलिस कहीं भी नहीं दिख रही है बावजूद लोग घरों में कैद हैं। इसका सीधा सा अर्थ है कि लोग कोरोना को पूरी तरह से समझ चुके हैं और यह जान चुके हैैं कि खुद की सर्तकता से ही खुद, परिवार और देश की सुरक्षा की जा सकती है। देश में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति से सब वाकिफ हो चुके हैं। जिस तरह से पूरे देश में रोजाना लाखों संक्रमित और हजारों लोग काल के गाल में नाहक चले जा रहे हैं। इससे लोग काफी सतर्क हुए हैं। सबको चिंता है कि इस महामारी से कैसे बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें