पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक और कोरोना के नोडल अधिकारी सहित पांच चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि सभी चिकित्सक सामान्य हैं। वहीं अस्पताल में 21 बेड कोरोना पॉजिटिव से फूल हैं। कोरोना से रेल कर्मी भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। इस वर्ष अब तक सौ से अधिक रेलकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अधिकतर रेलकर्मियों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। हालत गंभीर होने पर उन्हें पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस बीच यहां ओपीडी भी चल रही थी। शनिवार को आई रिपोर्ट में अस्पताल के पांच चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अस्पताल में 21 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसमें तीन की हालत गंभीर है। इस संबंध में मंडल के पीआरओ मोहम्मद इकबाल ने बताया कि अस्पताल के पांच चिकित्सक कोरोना संक्रमित हुए हैं। हालांकि सभी की स्थिति सामान्य है।