फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकिया तथा जागेश्वरनाथ बिजली उपकेंद्र पर पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया / शिकारगंज। प्रदेश में बिजली उत्पादन संयंत्रों में कोयले की कमी से उत्पन्न बिजली संकट तथा सैयदराजा बिजली उपकेंद्र पर पूर्व विधायक की तालाबंदी से प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को चकिया जागेश्वरनाथ बिजली उपकेंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। बिजली आपूर्ति संकट के कारण हर जिले में अनियमित बिजली कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। शनिवार को सैयदराजा बिजली उपकेंद्र पर सपा नेता पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने ताला बंद कर दिया दिया। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए उपकेंद्रों की सुरक्षा के लिए दो, दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। रविवार को चकिया तथा जागेश्वरनाथ उपकेंद्र पर पुलिस तथा होमगार्ड के दो-दो जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें