फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने िकया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/ शिकारगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई। बृहस्पतिवार को एडिशनल एसपी ऑपरेशन अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस तथा पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एडिशनल एसपी अनिल कुमार, कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार, शिकारगंज चौकी प्रभारी सत्यनरायण के नेतृत्व में पीएसी तथा पुलिस के जवानों ने चकिया नगर में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही क्षेत्र के सिकंदरपुर, भीषमपुर, पिपरिया, कुदरा, हाजीपुर, शिकारगंज, बलिया खुर्द, बलिया कला, उचेहरा, लठिया कला, हेतिमपुर, गायघाट, कुसहीं, करवदिया, सैदुपुर, बेलावर, बोदलपुर, धन्नीपुर, उसरी, गांधीनगर, मुहम्मदाबाद सहित तमाम गांव में फ्लैग मार्च कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें