इलिया। थाने की पुलिस ने बुधवार को दो स्थानों से 45-45 शीशी देशी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान ने बताया कि पुलिस की टीम ने समदा नहर की पुलिया के समीप जांच के दौरान यात्री प्रतीक्षालय के पास से एक व्यक्ति झोले में देशी शराब की शीशी बरामद की। पकड़े गये आरोपी की पहचान सतीश कुमार निवासी ग्राम फकराबाद थाना चैनपुर जिला कैमूर बिहार के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने माल्दह पुलिया के समीप स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से चेकिंग के दौरान दूसरे व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद भी पुलिस ने उसके पास से 45 शीशी देशी शराब बरामद की। पकड़े गये आरोपी की पहचान मधु मनीष के रूप में हुई। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। संवाद