फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अरुण के हत्या में शामिल भोला को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला निवासी अरुण शर्मा की हत्या में शामिल भोला निषाद को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात बलुुुआ पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किये। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। घटना के बाद से भोला फरार चल रहा था। उसके ऊपर पुलिस ने पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। बलुआ थाना क्षेत्र टांडाकला निवासी अरुण शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने अपनी प्रेमी व भोला निषाद के साथ मिलकर 30 जनवरी को की थी। हत्या के बाद दोनों ने अरूण के शव को बोरे में भरकर गंगा नदी में फेंक दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया था जबकि भोला फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि भोला बलुआ पुल के पास मौजूद है। जिसके पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अरूण शर्मा की हत्या के आरोपी भोला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें