फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अमड़ा तिराहा के पास से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि धीना थाना क्षेत्र के विशुनपुरा खुर्द गांव निवासी अनीश बिंद काफी दिनों से फरार चल रहा था। इस पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने सुबह पांच बजे अमड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि वह आर्म्स एक्ट, पशु वध और गैंगेस्टर का आरोपी था। संवाद
विज्ञापन


रिपोर्ट- सुनील सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें