धानापुर। थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी राजकुमार यादव उर्फ मुटून यादव की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। आरोपियों में से अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ पहलवान महुवार कला बलुआ पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
गोपाल सिंह निवासी बूढ़ेपुर पर पहले ही 15000 रुपये का इनाम घोषित था, जिसे बढ़ाकर 25000 रुपये कर दिया गया है। तीसरे आरोपी विशाल पासी निवासी ग्राम सिहोरी नंदगंज पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है।