फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-आरपीएफ की कार्रवाई: 54 हजार की 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 03:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिल में तस्करी कर ले जाया जा रहा 19.35 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम तस्करी कर ले जा रहे 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत 54 हजार रुपये है।

विज्ञापन


मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की शाम मुगलसराय पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे डाउन रिसीविंग यार्ड से जीटीआर पुल के समीप जांच के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली। 

जांच में 19.35 लीटर शराब बरामद हुई। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम बिहार के पटना जिले के छोटी खगौल निवासी रवि कुमार साव और कर्मपुरा निवासी पंकज कुमार मिश्रा बताया। दोनों का चालान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें