फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिकार की कोशिश नाकाम, दो आरोपी पकड़े गए, चार भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
जयमोहनी रेंज अंतर्गत गहिला जंगल में बुधवार देर रात वन्यजीव शिकार की कोशिश को वन विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया। पेट्रोलिंग के दौरान जंगल में फायरिंग की सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

चार अन्य आरोपी हथियार लेकर भाग गए। क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की रात 11:55 बजे जयमोहनी रेंज के धौठवा बीट, शिकार गंज-16 क्षेत्र में वन्यजीव अभयारण्य में फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने जीपऔर अन्य वाहन जंगल से निकलते देखा।
वनकर्मियों ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगे। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से मेड इन इटली कंपनी की डबल बैरल 12 बोर बंदूक, 3 जिंदा 12 बोर के कारतूस, 1 खाली कारतूस, खून के निशान लगी बड़ी धारदार छुरी, 1 किलोग्राम संदिग्ध जंगली जानवर का मांस (पालीथीन में), देसी शराब और टॉर्च बरामद किए। सभी बरामद सामग्री को जब्त कर जयमोहनी रेंज कार्यालय लाया गया।
विज्ञापन

बताया कि दोनों आरोपी मिर्जापुर जनपद के थाना राजगढ़ के ददरा के निवासी भुवनेश्वर सिंह और घमेंद्र सिंह हैं। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
बरामद वाहन और हथियारों को न्यायालय में प्रस्तुत कर राज्य सरकार के पक्ष में जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए जंगल और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें