पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनम दिवस सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा। बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर गरीबों और मरीजों के बीच फल बांटे गए। साथ ही गोष्ठी कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दीनदयाल नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं बीमार महिलाओं के बीच फल का वितरण किया। इस अवसर पर जितेंद्र पांडेय, सौरभ चन्द्रा, अखिल सिंह, ऋषि चौहान, सौरभ जायसवाल, अभिजीत यदुवंश, अभिषेक जायसवाल, प्रतीक गुप्ता, राजेश द्विवेदी उपस्थित रहे। चकिया : महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व चकिया प्रभारी सुषमा जायसवाल की अगुवाई में चकिया क्षेत्र के आधा दर्जन इलाकों मे फल व बिस्कुट का वितरण किया गया। इस दौरान मीरा जायसवाल, आरती जायसवाल, रीता पांडेय, पुष्पा भगत व प्रभात जायसवाल मौजूद रहे। चकिया मंडल में भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले मुहम्मदाबाद स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा जिला मंत्री अरविंद मोदनवाल, संदीप गुप्ता आशु, मंडल संयोजक सारांश केसरी, मंडल उपाध्यक्ष शुभम मोदनवाल ,कृष्णा चौहान ,राजकुमार जायसवाल, प्यारे सोनकर, रवि गुप्ता, सुशील पांडेय ,क्रान्ति चौहान उपस्थित रहे। चहनियां : हुदहुदीपुर गांव में हनुमान मंदिर पर चहनियां भाजपा मण्डल प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में बनवासियों के बीच फल का बितरण किया गया। इस मौके पर राजेश सिंह, संजय सिंह, आनन्द सिंह, डॉ0 बिंध्याचल तिवारी, रिंकू सिंह, संजय सेठ, फ़तिगन सिंह, गुड्डू गिरी, धनंजय तिवारी, राकेश गिरी, राजीव सिंह, कृष्ण कुमार, भृगुनाथ सिंह, आशुतोष सिंह मौजूद थे।
कंदवा : क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सैयदराजा मण्डल उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने क्षेत्र के अरंगी, मचवा, पिपरदाहा, मोहनभिट्टी, असना आदि गांवों प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फल वितरित किया।
चकिया/शिकारगंज : वन विश्राम गृह दिलकुशा परिसर में प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद मलिन बस्ती में गरीबों के बीच फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, मंडल राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, कैलाश प्रसाद जायसवाल, दिव्या जायसवाल, सारांश केशरी, कृष्णा चैहान आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर चकिया दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष डा. कुन्दन गोड़ की अध्यक्षता में शिकारगंज ग्राम साप्ताहिक सेवा में एवं उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दीनानाथ मौर्या, सच्चिदानन्द दूबे, अम्बुज मोदनवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भगवानदास मौर्य, किसान मोर्चा मण्डल संयोजक संजय यादव, बहादुर मौजूद रहे।
पड़ाव : क्षेत्रीय कार्यालय पड़ाव पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवशंकर सिंह पटेल और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में पीएम का जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर लोगों में वितरित किए। इस दौरान अनुराग मौर्या, संतोष जयसवाल, बाबू सेठ, राजकुमार यादव मौजूद रहे। वहीं शिवजनता ट्रांसपोर्ट पर भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता गुड्डू के नेतृत्व में केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर प्रशांत, संजय पासवान, समीउल्लाह खान, शिवम शाह मौजूद रहे।
झुग्गी-झोपड़ियों में जरूरतमंदों के बीच बांटे फल
पीडीडीयू नगर। पीएम के जन्म दिन के अवसर पर पीडीडीयू नगर के आलूमिल स्थित सेवा बस्ती में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, चेयरमैन संतोष खरवार एवं जिले के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने सैकड़ों गरीबों को फल वितरण कर जन्मदिन का शुभारंभ किया। वहीं कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व जो गरीब और दबे-कुचलों की सेवा के लिए अपने जीवन को, अपने समय को, अपने परिवार को, सब कुछ भूल कर के सेवा में जुटे हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, कुंदन सिंह जी, राहुल जायसवल, भरत चौहान जी, चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा, प्रभु यादव, राजेश चौहान, जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।
महिला प्रकोष्ठ ने पीएम के जन्मदिन पर बांटे मास्क और सैनिटाइजर
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रविनगर स्थित राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यालय प्रांगण मे गुरूवार को पीएम के जन्मदिन पर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नगर अध्यक्ष साधना अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन संतोष खरवार, सभासद भानू तिवारी, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार व अन्य नगर पालिका कर्मियों का सम्मान किया गया। साधना अग्रवाल ने कहा कि पीएम के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा है। जैसा कि कोराना संक्रमण के बीच कोरोना योद्धा की प्रथम कड़ी के रूप मे अपनी नि:स्वार्थ सेवा देने का सफाई कर्मियों का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा मूल मंत्र है हमे इसे अपने जीवन मे अवश्य ही उतारना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से सुनीता अग्रवाल, कविता बंसल, श्लाखा अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सुनील मित्तल मौजूद रहे।