फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुपोषण मुक्त ब्लॉक बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
चहनियां ब्लाक सभागार में महिला की गोद भराई करते प्रमुख अरूण जायसवाल। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चहनियां। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों में कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनका नियमित वजन और स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। जरूरत के अनुसार दवा और पोषण संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पंजीरी, दलिया समेत अन्य पोषण सामग्री पात्र लाभार्थियों को समय से मिलनी चाहिए। सामूहिक प्रयास से गांवों में कुपोषण की समस्या को कम किया जा सकता है।
उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार गौतम, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थी मौजूद रहे। शीतल गुप्ता, बेबी पांडेय, अंजनी, निर्मला, सुषमा और ऊषा सहित 76 समूह सखियों ने सहभागिता की। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें