फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। बार एसोसिएशन चकिया की ओर से संचालित श्री आदित्य नारायण पुस्तकालय प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को पुस्तकालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इस अवसर पर सिविल जज जूनियर डिवीजन साईमा जर्रार आलम सिद्दीकी ने कहा कि पुस्तकालयों में ज्ञान का भंडार निहित रहता है। जिसके जरिये ज्ञान अर्जन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदित्य पुस्तकालय अधिवक्ताओं एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी लालजी सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमबहादुर यादव, महामंत्री प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष राकेश पाठक, उपमंत्री श्रीनिधि पांडेय सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के नौ सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर सिविल जज जूनियर डिविजन विपिन यादव, उपजिलाधिकारी अजय मिश्र, तहसीलदार फूलचन्द यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामनारायण सिंह, महामंत्री सुरेन्द्र मिश्रा, शिवप्रसाद सिंह, भईयालाल सिंह, प्रेम नारायण यादव मौजूद रह। अध्यक्षता पुस्तकालय के निवर्तमान अध्यक्ष ओमकार नाथ सिंह ने संचालन नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें