फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हजारों रुपए मूल्य की प्लास्टिक की पाइप जल कर खाक

Thu, 10 Jun 2021 09:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

पीडीडीयू नगर के प्लांट डिपो कॉलोनी में हनुमान मंदिर के समीप बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक की पाइप में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझी। 
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक की पाइप में आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर के प्लांट डिपो कॉलोनी में हनुमान मंदिर के समीप बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक की पाइप में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझी। अगलगी की घटना में हजारों रुपए मूल्य की पाइप जलकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन


 नगर में प्राइवेट नेट कंपनी भूमिगत फाइबर केबल लगातार बिछा रही है। भूमिगत फाइबर केबल बिछाने के लिए कंपनी ने बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की पाइप प्लांट डिपो के हनुमान मंदिर के समीप खुले में रखे थे। बुधवार की देर रात किसी तरह पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटें आस-पास के मकानों तक पहुंचने लगीं। इस पर लोग शोर मचाते हुए बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे के बाद आग पर काबू  पाया।  तब  लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना में हजारों रुपए मूल्य की पाइप जल कर नष्ट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें